Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बंजर भूमि पर ग्रामीणों ने किया रास्ते की मांग
लालगंज आजमगढ विकास खण्ड लालगंज के बेरमा विशम्भरपुर गांव निवासी सैकडो ग्रामीणो ने तहसील परिसर पहुचकर एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव से मिलकर बंजरभूमि से एक रास्ता बनवाने की मांग किये । विकासखंड लालगंज के बेरमा विशम्भरपुर गांव निवासी अधीकतम लोग गांव के एक किसान की भूमिधरी से आते जाते थे । जिसे भूमिधर द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया है। मार्ग अवरूध्द हो जाने से गांव के सैकडो परिवार सहित दो मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र छात्राओ का रास्ता बन्द हो गया है। गांव के राकेश पाठक के नेतृत्व मे दर्जनो परिवार के लोगो गाव के सैकडो लोगो का हस्ताक्षर कराकर एसडीएम से मिलकर गांव मे स्थित खाली बंजर भूमि से रास्ता बनवाने की मांग किया ।





















































Leave a comment