Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन की बैठक सम्पन
आजमगढ़ के व्लाक बिलरियागंज स्थिति ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील ईकाई सगड़ी की बैठक बिलरियागंज स्थिति सर्वेश कुमार पांडेय के आवास पर में आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र बहादुर राय ने किया। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक स्वः बाबू बालेश्वर लाल जी की 34 वीं पूण्यतिथि मनाई गयी। संगठन के सभी सदस्यों ने स्वः बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस महान विभूति को नमन् और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर ओमकार मिश्र,अजय यादव,राजकुमार जायसवाल, ताड़केश्वर मिश्र,सर्वेश पाण्डेय, कुसुमलता पांडेय ,सुरेंद्र राय,आशुतोष मिश्र,सदाबृज राजभर,शत्रुघ्न यादव,विपिन सिंह,सुरेश कुमार,इंद्रजीत मौर्य आदि पत्रकार मौजूद रहे।























































Leave a comment