राज्य मंत्री ने बांटे माक्स व सैनिटाइजर : अमेठी
शुक्ल बाजार अमेठी। कोरोनावायरस संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए राज मंत्री सुरेश पासी ने विकासखंड के सत्थिन चौराहा हसनपुर रास्ता मऊ लखनीपुर चौराहे पर दुकानदारों को व मौजूद लोगों को माक्स सेनीटाइजर बांटकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया इस महामारी में लोगों के सुरक्षा के लिए माक्स व सैनिटाइजर वितरित कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचा देश कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लाक डाउन है। ग्रामीणों को हर संभव मदद की जाएगी। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा ऐसे में सभी को शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। बिना आवश्यकता के घर के बाहर ना निकले आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकले सैनिटाइजर माक्स का प्रयोग हमेशा करें लोगों से दूरी बना कर रहे। इस मौके पर गुलाबचंद रामभवन शर्मा लतीफ भाई पत्रकार बंधु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।























































Leave a comment