आजमगढ़ में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला विशेष अभियान, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान
आजमगढ़, 28 जुलाई। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में संचालित बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत मंगलवार को आजमगढ़ में व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी, थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) के पर्यवेक्षण में एएचटी, जीआरपी, आरपीएफ, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों से श्रम न कराया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बाल श्रम कराते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त टीम ने आमजन को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं कोई बच्चा या बच्ची बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति अथवा किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समयबद्ध सहायता एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र, थाना एएचटी
उपनिरीक्षक उमेश कुमार, थाना एएचटी
रजनीश श्रीवास्तव, सदस्य, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी)
संजय शाही, चाइल्ड हेल्पलाइन
कांस्टेबल सत्यम कुमार
महिला कांस्टेबल चमन खातून






















































Leave a comment