Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

•डॉ पृथ्वीराज सिंह बने राष्ट्रीय सलाहकार व खालिद खान बने तहसील ईकाई फूलपुर अध्यक्ष 

आजमगढ़-आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संगठन) द्वारा आजमगढ़ शहर के होटल गोल्डन फार्च्यून में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव/राष्ट्रीय सलाहकार डॉ पृथ्वीराज सिंह व आजमगढ़ जनपद की तहसील ईकाई फूलपुर अध्यक्ष खालिद खान को एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव/राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार पांडेय व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के द्वारा अंगवस्त्र, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है, जिसमें हमारे नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, तथा अपेक्षा किया गया कि नवनियुक्त पदाधिकारी द्वारा संगठन को और भी गतिमान बनाया जाएगा । उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हित में कार्य करने वाला 25 वर्ष पुराना संगठन है, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीणांचल के सभी पत्रकारों की मान सम्मान की सुरक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाती है। इस मौके पर विधिक सलाहकार एडवोकेट अमरेंद्र राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण यादव, शमसेर राजभर, प्रह्लाद मौर्य, जिला सचिव विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh