मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पर एडीएम वित्त ने किया मौके का निरीक्षण
देवरिया ।मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामाशंकर ने भाटपार रानी तहसील अंतर्गत ग्राम सोहनपुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
फरियादी राम ध्यान कुशवाहा ने अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया था कि उनके पिता शिव बली के नाम आवंटित पट्टे की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे उन्हें भूमि का उपयोग करने में कठिनाई हो रही है।
शिकायत के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी भाटपार रानी एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तहसील स्तर से प्रस्तुत आख्या एवं वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फरियादी की शिकायत का वास्तविक तथ्यों के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।






















































Leave a comment