Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: मकसुदिया गांव के सत्यम प्रजापति ने NEET-UG 2026 में 623 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

आजमगढ़। जनपद के मकसुदिया गांव निवासी सत्यम प्रजापति, पुत्र शम्भूनाथ प्रजापति, ने NEET-UG 2026 परीक्षा में 623 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4568 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 

सत्यम की इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

सत्यम की माता सरिता देवी स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। एक सामान्य परिवार से आने वाले सत्यम ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

 

इस अवसर पर पवन सिंह चौहान, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, ने सत्यम को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सत्यम की सफलता यह साबित करती है कि लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सत्यम प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh