Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: बिलरियागंज पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा और ऑटो रिक्शा बरामद

बिलरियागंज (आजमगढ़)। थाना बिलरियागंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू पम्प, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को ग्राम हारीपुर निवासी प्रमोद कुमार राय ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर हैंडपंप के साथ लगा टुल्लू पम्प अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

16 जुलाई 2026 को निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ अलाउद्दीनपट्टी-नसीरपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। ऑटो चालक की पहचान कैश आलम पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खानकाह, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी किया गया टुल्लू पम्प बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने ग्राम हारीपुर से टुल्लू पम्प चोरी करने की बात स्वीकार की।

 

पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा संख्या UP 50 DT 1167 के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।

 

इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 192/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh