वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत घोसी नगर पंचायत, कोतवाली के साथ विभिन्न स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण।पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
घोसी।मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को घोसी नगर पंचायत के साथ कोतवाली में तथा भाजपा अल्पसंख्यक नेता फिरोज अंसारी आदि द्वारा विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर एक हजार से अधिक पेड़ लगाए गए।अभियान का उद्देश्य हरित वातावरण का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में विमलेश कुमार आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर में सैकड़ों पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर विकसित करना भी इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
कोतवाली प्रांगण में सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।
सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। पेड़-पौधे वातावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, तापमान को नियंत्रित रखने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी आदि द्वारा भी अपने आवास, प्रतिष्ठान के आस पास एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कल्याणपुर स्थित कुमार परमार्थ पीजी कालेज एवं विधि, फार्मेसी कालेज में प्रबंधक राजेन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति में प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। प्रबंधक राजेन्द्र कुमार यादव ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पोलीथीन का उपयोग न करने की अपील किया।
वही कृषकलालसर पीजीकॉलेज टकटेयुआ रामपुर में प्रबंधक सूर्यभान यादव के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
इसी क्रम में अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश, एसडीओ, जेई माजिद की उपस्थिति में कार्यकाल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सबसे अपील किया गया कि सभी लोग एक पेड़ लगाने के साथ उसकी रक्षा भी करें। कस्बा बाजार स्थित पं गिरजाशंकर, पं ठाकुर दयाल मिश्रा संगीत महाविद्यालय में प्रधानाचार्य राजीव चौबे के नेतृत्व में शिक्षकों, विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया। कहा कि जितना जरूरी पेड़ लगाना है उतना ही जरूरी उसकी रक्षा कर है।























































Leave a comment