सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में सक्रिय कर्मचारियों व व्यपारी बंधुओं को मिला सम्मान
लालगंज आजमगढ : नगर पंचायत कटघर लालगंज में सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत बृहद जन जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में रविवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में नगर अध्यक्ष विजय सोनकर व अधिशासी अधिकारी राम बचन यादव द्वारा व्यापारी बंधुओं व कर्मचारियों के मध्य पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें अजय किराना स्टोर, बसंत मेडिकल हाल व सूखई प्रजापति द्वारा स्वेच्छा से पॉलिथीन को नगर पंचायत को सौंपा गया यह संकल्प लिया गया कि आज से मैं खुद पॉलिथीन यूज नहीं करुंगा और न ही किसी को करने दूंगा तथा नगर पंचायत कर्मचारी राधेश्याम परमात्मा को सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने पर व्यापारी बंधुओं के साथ माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अनूप श्रीवास्तव सफाई नायक चंद्रमणि यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।





















































Leave a comment