Latest News / ताज़ातरीन खबरें
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: डीएम रविंद्र कुमार ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
आजमगढ़। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से जिला महिला चिकित्सालय तक निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने अभियान के दौरान लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।



















































Leave a comment