दोहा कतर से घर पहुंचा प्रवासी का शव, 20 दिन पहले बिगड़ी थी हालत, इलाज के दौरान 24 सितंबर को हुई मौत; 22 वर्षों से दोहा में कर रहे थे नौकरी
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार कस्बा स्थित रसूलपुर जयद्रथ यति निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (52) का शव बुधवार शाम करीब सात बजे उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलपुर जयद्रथ निवासी वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय किशन यादव पिछले करीब 22 वर्षों से रोजी-रोटी के लिए दोहा, कतर में रहकर एक फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। करीब 20 दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। कंपनी की ओर से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। वीरेंद्र की तबीयत खराब होने की सूचना कंपनी की ओर से उनके परिवार को दी गई। सूचना मिलने के बाद उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार यादव उर्फ सिंधु 20 सितंबर को दोहा, कतर पहुंचे। इलाज के दौरान 24 सितंबर को वीरेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई।
























































Leave a comment