जल निगम की टोंटी तोड़ने का विरोध पर अधेड़ महिला समेत अन्य के साथ मार पीट
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने अधेड़ महिला, युवती एवं किशोरी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में अधेड़ महिला का सिर फट गया और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर निवासी विद्यावती देवी (55) पत्नी कृष्ण पटेल के घर के बाहर जल निगम का नल लगा है, जो पड़ोसी की दीवार से सटा हुआ है। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे नल की टोंटी तोड़ दी। जब विद्यावती देवी ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
जिससे विद्यावती देवी के अलावा उनकी 20 वर्षीय पोती लाली पुत्री राजेश यादव और 14 वर्षीय पोती जूली भी घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंची बेटी ने तीनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने अधेड़ महिला की हालत गंभीर बताई है।
बताया गया है कि पीड़िता का पुत्र राजेश पटेल गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता है। घर पर सिर्फ वृद्ध मां रहती है पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण दुबे ने बताया तहरीर मिली है जांच कार्यवाही की जाएगी।
























































Leave a comment