Latest News / ताज़ातरीन खबरें

‘विकसित भारत-2047’ की तस्वीर बच्चों ने दिखाई अपनी कला का प्रदर्शन, खंड विकास अधिकारी ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

देवरिया।लार, सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में ‘मेरे सपनों का विकसित भारत-2047’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगों से विकसित भारत की तस्वीर कागज पर बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। तत्पश्चात ड्राइंग प्रतियोगिता शुरू हुआ प्रतियोगिता में बच्चों ने निर्धारित विषय पर  आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मटियरा की छात्रा निक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय गयागीर की छात्रा लक्ष्मी ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय भूडूसरी की छात्रा ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 
प्रतियोगिता में पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें मीरा पांडेय, पूनम यादव, सन्नी जायसवाल, मंगल सिंह और प्रेम कुशवाहा शामिल रहे। टीम ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया और उसके बाद परिणाम घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्राओं को खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार, नोडल अधिकारी सीबीओ निवास प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, विनय गुप्ता, मयंक पांडेय, आफताब और गणेश पांडेय समेत तमाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh