Crime News / आपराधिक ख़बरे

माहुल में बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन हिरासत में

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में गुरुवार को बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अहरौला रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत माहुल के शुक्रबाजार निवासी शाहबान अहमद बाइक से अहरौला रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शंकर तिराहे के पास चंदू खानपुर निवासी उत्तम यादव, समसल्लीपुर निवासी अभिषेक यादव और विशाल यादव के साथ फुलवरिया की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान दोनों बाइकें आपस में सट गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि कुछ दूर आगे जाने के बाद उत्तम के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और शाहबान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर शाहबान पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

पुलिस ने मौके से एक पक्ष के शाहबान तथा दूसरे पक्ष के उत्तम और अभिषेक यादव को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh