बरदह में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को वादी ने सूचना दी थी कि उसका भाई बाइक से राजागंज बाजार जा रहा था।
आरोप है कि राजागंज से चौकी गांव के बीच सुनसान स्थान पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज और मारपीट के दौरान लोहे की पाइप से उसके सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया। मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0-302/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक रितेश खरवार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर साहिल पुत्र राजनाथ, निवासी ग्राम कुम्भ, थाना बरदह, उम्र 19 वर्ष को बादिल बाबा स्थान, ग्राम चौकी के पास से दोपहर करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।



















































Leave a comment