Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अनियन्त्रित होकर पलटी एम्बुलेंस दो घायल : लल्लूगंज बाजार


आजमगढ़ बरदह अम्बारी मार्ग पर लल्लूगंज बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पेटी पैक शव रखा गया था। बाबतपुर एयरपोर्ट से शव लेकर आरही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बैठे चार आदमियों मे से दो लोग ड्राइवर सहित घायल हो गए घयलो को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 के द्वारा उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाया । परिजनो अनुसार
नेब्बू लाल पुत्र सुरेश राम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मीर अहमद पुर तहसील फूलपुर आजमगढ़ दुबई के अलसतवा मे रहकर नौकरी करता था जिसकी बीमारी से 17 अगस्त को दुबई मे मौत हो गयी जिसका शव दिनांक 2 सितंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर आया जिसे लेने के लिए अपने गांव से एम्बुलेंस द्वारा ड्राइवर रबीन्द्र व शम्भूनाथ सहित चार लोग गये तथा शव लेकर दोपहर दो बजे बरदह थाना क्षेत्र के बरदह अम्बारी मार्ग पर लल्लूगंज समीप के पास सड़क पर अनियन्त्रित होकर पलट गई जिसमे शम्भूनाथ व रबीन्द्रनाथ पुत्र सुरेश निवासी ग्राम मीर अहमद पुर गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज जारी है।परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए हैं


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh