बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन घायल
(मऊ)दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 लोग जख्मी हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पर चल रहा है। रविवार को दिन में लगभग 3:30 बजे रानीपुर थाना अंतर्गत खुरहट ग्राम पंचायत निवासी प्रमोद 25 वर्ष अपने बाइक से अपने रिश्तेदारी में बिलौझा जा रहे थे, जैसे ही यह बाइक से एमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुडसुरी के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से बिलौझा से बाइक से रतनपुरा आ रहे थे, बिलौझा निवासी पंकज 30 वर्ष एवं सोनू 18 वर्ष के बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हुई ,और एक बाइक पर सवार दो, एक दूसरे बाइक पर सवार एक तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है |

























































Leave a comment