सवारी से भरा ऑटो पलटी ,2की हालत गंभीर: फरिहा
फरिहा , आज़मगढ़ ।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहा चौकी अंतर्गत फरीदाबाद गाँव के पास रोड पर अनियंत्रित होकर सवारी से भरा एक ऑटो पलट गया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऑटो पर 6 लोग सवार थे जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई । जिकरिया (60 वर्ष)निवासी ग्राम सम्मोपुर थाना रानी की सराय के पुत्रियों में एक की शादी कनैथा व दूसरी पुत्री की खुदादादपुर में हुई थी । एक दिन पूर्व जकारिया अपनी पुत्रियों के घर आया हुआ था। आज सोमवार को वह अपने घर सम्मोपुर जा रहा था । ऑटो चालक ऑटो लेकर जैसे ही फरीदाबाद इंडियन आयल पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा की अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें जिकरिया के सर पर गहरी चोट आई और उनकी मौके पर मौत हो गई । ऑटो में सवार शेष 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं । वही 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है । दुर्घटना की सूचना पाते ही फरिहा चौकी प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे अपने हम राहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलो को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजवाया । मृतक के परिवार को पंचनामा बनाकर शव को उनके हवाले कर दिया।
























































Leave a comment