Crime News / आपराधिक ख़बरे

मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये

•आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
बिलरियागंज/आजमगढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान के कमरे से करीब 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के पर्यवेक्षण में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को मुबारकपुर पुलिस को सूचना मिली कि पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के कुल 323 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, यह मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था।
11 प्रकार के पटाखे बरामद
पुलिस ने मौके से 1,022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 18 शॉट रॉकेट का एक पैकेट, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 17 पैकेट प्राइम क्रैकर्स, 12 पैकेट रॉकेट, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 149 पैकेट माचिस बॉक्स और 150 पैकेट अनार बरामद किए हैं।
विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना मुबारकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 के तहत धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी गुलाब गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया गुप्ता, निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष मौर्य और उपनिरीक्षक प्रदीप वाजपेयी सहित पुलिस बल शामिल रहा। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पहली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल भानु पाण्डेय, कांस्टेबल मुकुन्द लाल मिश्रा और कांस्टेबल छोटेलाल गोड़ शामिल हैं। दूसरी टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप वाजपेयी, हेड कांस्टेबल पवन सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सुजीत यादव को शामिल किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh