Crime News / आपराधिक ख़बरे

मेंहनगर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी हट्ठी मदारी, थाना कोतवाली, जनपद मऊ, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर में मु0अ0सं0 339/2026 के तहत धारा 64(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में ससुर पर दुष्कर्म एवं छेड़खानी तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को थाना मेंहनगर के उपनिरीक्षक मयंक नारायण सिंह ने हमराही कांस्टेबल अब्दुल अहद एवं कांस्टेबल विकास पटेल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी शकील को मेंहनगर कस्बे से सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh