Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मैरेज हॉल में करंट लगने से होटल कर्मचारी की मौत

•बिजली के तार की चपेट में आने से गई जान, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मोहल्ले में स्थित एक मैरेज हॉल में करंट लगने से होटल कर्मचारी की मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी सुशील राय (32) के रूप में हुई। सुशील रोडवेज के पास स्थित एक होटल में काम करते थे और पास के मैरेज हॉल में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने कमरे पर चले गए थे। रात में परिसर में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा। उस समय उनके हाथ में बिजली का तार था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh