मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते दुकानदार को गिरफ्तार पांच कुची बरामद
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच कुची प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला कटरा निवासी मो. सिब्तैन (42) पुत्र अली कौशर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा तिराहे पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच कुची चाइनीज मांझा बरामद हुआ। इस मामले में मुबारकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 367/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 125 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है
























































Leave a comment