दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर तहसील में टास्क फोर्स बैठक
देवरिया।बरहज,दस्तक अभियान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बरहज तहसील क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम और दस्तक अभियान को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुपोषित बच्चों और क्षय रोगियों की पहचान की जाए और उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाए।
बैठक में साफ-सफाई, जलभराव, मच्छरों की रोकथाम और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बीडीओ बरहज संजीव गुप्ता बीईओ राजेश यादव सीडीपीओ बरहज, एमओआईसी महेन, एमओ सीएचसी बरहज और बीसीपीएम महेन मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए समय से पहले तैयारी और लोगों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि दिमागी बुखार, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।




























































Leave a comment