राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
देवरिया।बरहज, बाबा राघवदास भगवानदास पी जी कालेज आश्रम बरहज देवरिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे महाविद्यालय में 151 आशीर्वाद का दिया जलाया गया। ज्ञातव्य हो की शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर महाविद्यालय के विभिन्न भागों में कुल 151 दीपक जलाकर महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में महीने भर लगभग रोजाना कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश सिंह डॉ प्रभु कुमार, डॉ अजय बहादुर, डॉ संजीव कुमार डॉ बृजेश यादव, श्री मनीष श्रीवास्तव,देवजीत यादव, राहुल मौजूद रहे।



























































Leave a comment