पराली न जलाने और फार्मा रजिस्ट्री के सम्बंध में जागरुकता अभियान का हुआ समापन
देवरिया ।जनपद के विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र गौर कोठी के पंचायत भवन पर आज पराली न जलाने के सम्बंध और फार्मा रजिस्ट्री कराने के लिए किसानो को जागरूक किया गया!
ग्राम प्रधान बृजकिशोर कुशवाहा कृषि सहायक और ब्लॉक स्तर ADO के नेतृत्व में आज ग्राम गौर कोठी के पंचायत भवन पर किसान भाइयों को
पराली न जलाने और फार्मा रजिस्ट्री के सम्बंध जागरूक किया गया साथ ही बीज उत्पादन और बुआई के तकनीकी पर जोर दिया गया और किसानो को बताया गया कि कैसे अच्छे किस्म के बीज बोये और इसके विधि क्या है इसपर किसान बहुत जागरूक हुए और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से सवाल भी किए!
आज इस आयोजन में भारी संख्या में किसान और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे! फार्मा रजिस्ट्री के लिए भी लोग आए और बहुत से किसानों का फार्मा रजिस्ट्री इस अभियान में किया गया साथ ही अब तक जो लोग छुट गए है उनको भी जागरूक किया गया कि जल्द से जल्द अपना फार्मा रजिस्ट्री करा ले नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर भी फार्मा रजिस्ट्री करा सकते है!
ग्राम प्रधान बृजकिशोर कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, रामकयास कुशवाहा, रूपां भगत, कैफ़ू यादव, ऋषभ ठाकुर,राम सिंगर भगत, कौशल मिश्रा,
सामीअल्लाह अंसारी, ओम प्रकाश राव, राम केवल कुशवाहा, रामहित गोड, चंद्रमा प्रसाद,
बाबूचंद्र बैठा, दिल कुमार भगत, राजेन्द्र गिरी, शामा प्रसाद, राम दयाल सिंह, राम सेवक प्रसाद
राजू बाबू गौर कोठी आदि लोग उपस्थित रहे



























































Leave a comment