सेवा, स्वच्छता और पूजन के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
देवरिया। भाटपार रानी,भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा एवं स्वच्छता कार्यक्रम के रूप में मनाया। इस दौरान भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गई। इसके बाद ग्राम पंचायत बेलपार पंडित स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। वहीं, भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि भारत को विश्व के मानचित्र पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में सम्मान दिलाने वाले और देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में नौजवानों, किसानों, महिलाओं एवं गरीबों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अमित शाही, आनंद पियूष उपाध्याय, डॉ. केके मिश्रा, दिनेश चौरसिया, विजय बरनवाल, सत्येंद्र यादव, श्री यादव, देवेश पांडेय, विनोद पांडेय, शैलेश कुमार, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























































Leave a comment