सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : सूर्य प्रताप शाही
देवरिया पथरदेवा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को विकासखंड पथरदेवा सभागार में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, अंत्योदय और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में चिकित्सा, स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करने, जरूरतमंद लोगों की मदद करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभियान के दौरान जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. विनय राव, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह व अमित सिंह, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, संजीत धर द्विवेदी,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय ,अवनीश पाठक, महिवाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















































Leave a comment