Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी से गांव में बिजलीचेकिंग करने गए कर्मियों से कुछ लोगों ने की मारपीट, कोतवाली में नामजद तहरीर

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अरियासो गांव में बिजली चेकिंग करने गए टीम के कर्मचारियों और ग्रामीणों में नोक झोंक के बाद कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों मारपीट कर दी। जिसके चलते एक कर्मी लहूलुहान हो गया तो कुछ को भी चोट आई।
      घोसी विद्युत वितरण खंड के कर्मचारी राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान को लेकर एरियाशो गाँव पहुंच कर चेकिंग करने लगे। एक मकान के चेकिंग के दौरान वहा उपस्थित लोगों से विद्युत कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चेकिंग पूरी कर लौट रहे विद्युत कर्मचारियों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना में एक कर्मचारी के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। वहीं घटना की वीडियोग्राफी कर रहे कर्मचारी का मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है।
    33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बड़ागांव के अवर अभियंता संजय कुमार सरोज ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 10 सितंबर को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अरियासो गांव में बिजली के बकाये राजस्व की वसूली, विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। करीब तीन बजे चेकिंग पूरी करने के बाद विद्युत कर्मचारी गांव से बाहर निकल रहे थे।
  आरोप है कि इसी दौरान अरियासो निवासी आनंद पुत्र मधुकर, समर बहादुर  और मधुकर पुत्र  ने कर्मचारियों को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारी संतोष कुमार पुत्र स्व. सनेही राम के सिर में चोट लग गई ,जिससे खून बहने लगा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि साथियों द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने पर आरोपियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
    अवर अभियंता ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के साथ घटना की वीडियोग्राफी को पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है।
एसडीओ विद्युत इंद्रबहादुरमौर्य ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी लाइनलास, राजस्ववसूली आदि को लेकर चेकिंग कर रहे थे, तभी आरोपियों ने टीम के कर्मियों के साथ मारपीट कर दिया। एक कर्मी घायल हो गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
     प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथराय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh