भगवान कृष्ण का हर्ष उल्लास के बीच मनाया गया छठिहार, लव कुश सोनकर और टीम ने प्रस्तुत किया सुंदर भजन झूम उठे श्रद्धालु
देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के नगर पालिका परिषद में भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के बाद भव्य आयोजन के साथ छठीहार मनाया गया
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया तत्पश्चात जयनगर निवासी लव कुश सोनकर और टीम द्वारा सुंदर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित नगर वासी क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
साथी उपस्थित सैकड़ो लोगों ने भंडारे का आनंद लिया नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल में नगर सहित क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि एवं जीवन के लिए मंगल कामना की।
इस कार्यक्रम में अनिल बरनवाल,अजय जायसवाल ,जितेंद्र जायसवाल,हरिशंकर चौरसिया,घनश्याम कुशवाहा ,मनोज बरनवाल, सुभाष बरनवाल, रवि मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, कामेश्वर जायसवाल, संजय मद्धेशिया, महेश जायसवाल, विक्की जायसवाल, सुनील जायसवाल, रतन सोनकर सहित सैकड़ो की संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।



















































Leave a comment