एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सावन के अंतिम सोमवार को दोहरीघाट पहुंच कर घाटों, मंदिरों का निरीक्षण किया।
घोसी। मऊ। सावन माह में शिवभक्तों की सुविधाओं को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सावन मास के अंतिम सोमवार को सुबह 5बजे ही दोहरीघाट पहुंच कर गौरीशंकर मंदिर, रामघाट आदि स्थानों पर व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। लोगों से रामघाट पर ही स्नान, जल लेने की अपील किया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बैरिकेटिंग के अंदर ही सभी से स्नान, जल लेने की अपील किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ सावन माह के अंतिम सोमवार की सुबह 5 बजे ही दोहरीघाट पहुंच कर कांवड़ लेकर जल लेने आने वाले शिवभक्तों,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये गए व्यवस्थाओं को लेकर दोहरीघाट स्थित रामघाट, गौरीशंकर मंदिर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों, नगर पंचायत कर्मियों, पुलिस को निर्देशित किया कि सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को एवं गौरीशंकर घाट जो की क्षतिग्रस्त हो गया है वहा किसी को भी स्नान नहीं करने दे और न जल लेने दे। सभी श्रद्धालुओं को रामघाट पर बनाए गए बैरिकेटिंग के अंदर से ही श्रद्धालुओं को जल लेने के साथ स्नान आदि करने के लिए कहे। घाटों पर तैनात कर्मचारी नदी में बने बैरिकेटिंग के अंदर ही स्नान आदि करने को जागरूक करते रहे। बचाव कार्य में लगे सभी लोग सजग रहे। आने वाले शिवभक्तों,कावड़ियों, श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने दें।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, एआरके सुधाकर, परसुराम यादव, राजेश राम,मतीन खान,गौरव राय, आशीष चौहान आदि कर्मचारी रहे।


























































Leave a comment