Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बरहज थाने पर हुई बैठक

देवरिया।स्थानीय बरहज थाने पर आगामी मोहर्रम को लेकर इस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल एवं क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि आने वाले त्योहार को शांति सौहार्द तथा आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर मनाए जिससे कि समाज में अमन चैन बना रहे। 
क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि त्योहार के अवसर पर अगर किसी ने किसी तरह की शांति और सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया और समाज में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने का प्रयास किया तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी आगे उन्होंने कहा कि अगर कहीं से किसी तरह की कोई बात आती है तो प्रशासन उसको कतई नहीं छोड़ेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस को इसकी जानकारी दें पुलिस प्रशासन आप सभी का सहयोग करेगी।
बैठक में एसडीएम बरहज, हरिशंकर लाल, क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी,  नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप , एसडीओ बरहज 
बरहज थाने के उप निरीक्षक सुमित कांत ,अभिमत कुमार, राघवेंद्र सिंह , हेड कांस्टेबल पवन मद्धेशिया , कांस्टेबल राकेश पाल, महिला कांस्टेबल गरिमा दुबे, रजनी सिंह,रीना यादव, प्रीति सहित अन्य नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh