Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जल जंगल और जमीन बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

देवरिया।जल, जंगल और जमीन बचाने के उद्देश्य से पथरदेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को पथरदेवा बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को बचाने की मुहिम का समर्थन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि देश का पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है। पेड़ों और जंगलों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन खतरे में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचा रही है और ग्रेट निकोबार परियोजना के नाम पर करोड़ों पेड़ों को कटवाने की तैयारी की जा रही है।
हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष अबुल हसन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह, वहां के पर्यावरण और आदिवासी समुदायों की रक्षा के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है, जिसके तहत पथरदेवा क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रभारी रत्नेश मल्ल 'पिंटू' ने कहा कि जंगलों के विनाश से न केवल पर्यावरण को नुकसान होगा, बल्कि निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस के दीनानाथ भारती, दयाशंकर द्विवेदी, कुलदीप सिंह यादव,हरिश्चंद्र सिंह, चन्दन वर्मा, विनोद दुबे,राजकुमार यादव, चन्द्र प्रकाश चौहान, भरत यादव,साबिर,अनुज प्रजापति,लक्ष्मण यादव, जमशेद,सगीर, पिंटू, प्रदीप कुमार सिंह,सूरज प्रजापति, मनोज कनौजिया, ओंकार सिंह, विकास चौधरी, ध्रुव सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को बचाने का संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh