पुलिस जीप को टक्कर मारने वाले फरार ट्रेलर और चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मऊ। घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्री एक बजे गस्त कर रही पुलिस जीप में पीछे से जोरदार टक्कर मार कर सवार पुलिस वालों को घायल करने एवं एक दीवान की मौत में आरोपी ट्रेलर चालक को ट्रेलर सहीत शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार चालक को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय को चालान कर दिया। ट्रेलर चालक की पहचान संतोष यादव निवासी रौतारा निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई।
इस सम्बन्ध में एएसपी अनूप कुमार ने कोतवाली घोसी में पत्रकार वार्ता कर बताया कि 29/30 अप्रैल की रात 12.30 बजे घोसी कोतवाली की जीप जिसपर एसआई विनोद कुमार सिंह, चालक एचसी पवन कुमार यादव एवं एचसी प्रीतम कुमार यादव, पीआरडी ओमप्रकाश के साथ गस्त करते हुए जब सभी कल्याणपुर गांव के बनियापार मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक ट्रेलर ने जीप में जोरदार टक्कर मार दिया था। फलस्वरूप पुलिस जीप टक्कर से सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गई। जिसके चलते चालक एचसी पवन कुमार यादव, सहित एसआई विनोद कुमार सिंह, एचसी प्रीतम कुमार यादव एवं पीआरडी ओमप्रकाश घायल हो गए थे। जिसमें इलाज के दौरान पवन कुमार यादव की मौत हो गई। ट्रेलर चालक ट्रेलर के साथ फरार हो गया था। एएसपी अनूप कुमार ने बताया की एसपी कमलेश बहादुर के दिशा निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह के साथ एसआई अविनाश कुमार यादव, आरक्षी डब्लू सिंह, विराट पटेल आदि फरार ट्रेलर चालक को पकड़ने को लेकर सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस आदि के सहारे लग गए। फरार ट्रेलर की पहचान बीआर28 जीबी 7304देवरवा बाजार, निचलौल जनपद महराजगंज तथा चालक की पहचान संतोष यादव निवासी रौतारा, निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस के आधार पर ट्रेलर और चालक की लोकेशन क्षेत्र के मझवारा बाजार में प्राप्त होने पर उसको ट्रेलर सहित पकड़ लिया।


























































Leave a comment