लक्ष्मीपुर कांड के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान राजेश यादव ने कोर्ट पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सीसी रोड बनाने को लेकर हुए 5 अप्रैल अधिवक्ता की मृत्यु के बाद सिर्फ फरार चल रहे थे पुलिस ने अधिवक्ता के बेटे के तहरीर पर पांच नाम जड़ और सात आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था इस मामले में पहले ही दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था मुख्य आरोपी राजेश यादव घटना के फरार चल रहा था। इधर अधिवक्ता संघ बार-बार गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित रहा। 30 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा इस घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर तहसील का घेराव करने का ऐलान किया था लेकिन प्रशासन ने सपा नेताओं को डाक बंगले से एक गिरफ्तार कर लिया था।
थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।






















































Leave a comment