Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिन्होंने बढ़ाया विद्यालय का मान उन्हें मिला सम्मान

दीदारगंज -आजमगढ़ ।शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के फुलेश स्थित पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को एक कार्यक्रम के तहत मंडल  स्तर पर सम्पन्न हुई वालीवाल खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों जिन्होंने प्रतियोगिता में पूरे मंडल में स्कूल का परचम लहराया था उन्हें सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग मंडल स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता में कुल 12बालिकाओं ने कैप्टन पूनम के नेतृत्व में  वालीवाल खेलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में कुल 12बालकों ने कैप्टन सूरज के नेतृत्व में वालीवाल प्रतियोगिता में भाग लिया था और पूरे आजमगढ़ मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया था उनका भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जायसवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह बंटी तथा सुबास गुप्ता के हाथों माल्यार्पण कर मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।नव प्रवेशिय सत्र 2026-27में कक्षा 1से कक्षा8तक के छात्रों को प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता ने अपने निजी कोष से एक-एक सेट यूनीफार्म कुल 18बच्चों को भेंट किया साथ ही साथ कक्षा 8के 3 बालिकाओं तथा एक बालक को राष्ट्रीय छात्र वृत्ति पुस्तक का भी निशुल्क वितरण प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया।इस अवसर पर राजेश कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक, कैलाश राम,बृजनाथ यादव,आतिका सदफ, अशोक कुमार गुप्ता,जगदीश, प्रमोद कुमार,शिव प्रकाश मिश्रा,मंजू मिश्रा,सुमन यादव, अनीता गौतम,सुमन यादव, सीमा यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh