Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक पलटा एक व्यक्ति की हुई मौत

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम पैना मैं सुबह डाकघर के बगल में एक ट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई मिली जानकारी के अनुसार पैना निवासी गुड्डू सिंह उम्र 50 वर्ष प्रतिदिन की भांति सुबह टहलने निकले हुए थे कि अचानक 16 चक्का ट्रक सड़क के किनारे बनी नाली के पास ठोकर मारते हुए पलट गया जिसमें गुड्डू सिंह दब गए और बुरी तरह घायल हो गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और गुड्डू सिंह को बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन वह इतनी बुरी तरह ट्रक के बीचो-बीच फंस गए थे  इसकी सूचना मिलते ही बरहज थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गए।मृतक गुड्डू सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी परिवार को छोड़  चले गए  परिवार के लोगों का रो-रो  बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh