Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: गुमशुदा युवक का शव मिलने से सनसनी, गले पर कट के निशान—हत्या की आशंका

आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नसरुद्दीनपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुमशुदा युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सूरज प्रजापति (22 वर्ष) निवासी नसरुद्दीनपुर के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था।
शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया।
प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर कटने के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने के बाद अब उसका शव बरामद हुआ है। गले पर कट के निशान मिलने के कारण सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh