गो आश्रय स्थल के लिए समाजसेवियों ने दान किया 30 कुंतल भूसा
देवरिया।निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण हेतु मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में भूसा दान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जनपद के बिमल बंका,योगेश लोहिया, इन्द्रधर मणि त्रिपाठी एवं संजय पाठक ने कुल 30 कुंतल भूसा दान में दिया।दान में प्राप्त पूरे भूसे को बृहद गोसंरक्षण केन्द्र,सुकरौली विकास खंड देवरिया सदर में संरक्षित गोवंश के लिए भेज दिया गया है।अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी के कारण गोआश्रयों में भूसे की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में समाजसेवियों का यह योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपद के अन्य लोगों से भी अपील की कि गोवंश की सेवा के लिए आगे आएं और भूसा, चोकर या अन्य चारा दान करें।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने दानदाताओं का आभार जताया और कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से ही निराश्रित गोवंश का बेहतर संरक्षण संभव है।




















































Leave a comment