Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी जौनपुर ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज,  टीडी विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील  रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त गुड़ और पेयजल की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल और गुड़ उपलब्ध रहे। इस दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी द्वारा गुड़ भेंट किया गया तथा इसका परीक्षार्थियों में वितरण कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गर्मी के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों के अंदर गुड़ और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए भी गुड़ और पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों से संवाद भी किया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए सतत निगरानी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh