Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहसील परिसर में चल रहे विकास कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

देवरिया।बरहज तहसील परिसर में चल रहे विकास कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल जी द्वारा अवर अभियंता एवं नगर पालिका कर्मचारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील मुख्य द्वार से उपजिलाधिकारी  के आवासीय मोड़ तक हॉट मिक्स प्लांट द्वारा किए जा रहे पिच रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मोटाई एवं समतलता का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त कार्य की  लागत ₹15,00,000 है।
इसके अतिरिक्त तहसील परिसर स्थित खाद्य विभाग कार्यालय में चल रहे रंगाई-पुताई कार्य का भी अध्यक्ष  द्वारा निरीक्षण किया गया। कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने एवं परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में RO PLANT की स्थापना हेतु सम्मानित नागरिकों द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। आमजन की सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही RO PLANT स्थापित कराने के लिए आश्वस्त किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh