Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान:-

देवरिया । देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र के मनिहारी स्थित विश्वनाथ उपाध्याय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र के साथ ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल वर्ग में शिवांगी गुप्ता ने 92%, अंतिमा यादव ने 91% एवं पूनम कुमारी ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में सृष्टि पांडे ने 89%, समा परवीन ने 87% तथा आकांक्षा यादव ने 85% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
समारोह में विद्यालय के प्रवक्ता कुंज बिहारी तिवारी, शैलेश शर्मा, योगेंद्र पांडे, अनु तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सहायक अध्यापक अनिकेत मिश्र, महातम चौबे, प्रियंका गुप्ता एवं विकास तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh