Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाज सेवी संजय तिवारी ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, बैठक मे संजय तिवारी ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

 देवरिया।सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक सुरेश तिवारी के पुत्र संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओ संग बरहज नगर मे पार्टी कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
संजय तिवारी के आने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गयी है।उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, श्रवण सिंह, सचिन सिंह, बिपुल दूबे, जगदीश दुर्गा जायसवाल, रवि उपाध्याय तथा कामेश्वर पांडेय सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर संजय तिवारी को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यालय के खुलने से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
अंत में संजय तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगा।
और मैं जनता के बीच रहकर जनता के दुःख सुख मे सहभागि रहते हुए उनकी समस्याओं का निदान करूंगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh