Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

देवरिया।गो सम्मान आवाहन अभियान को लेकर अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज के नेतृत्व में बरहज तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगे रखी गई है।
1 सेवा गौ माता की उचित अनुसंधान और अनुदान मिले।
2 सुरक्षा उत्तर प्रदेश से भारत से गौ माता की रक्षा हो और गो हत्या समाप्त हो। 
3 गौ माता को राष्ट्र का आराध्य एवं धरोहर राष्ट्र का आधार बने एवं मौलिक अधिकार प्रदान करवाना।
ज्ञापन देने वालों में आश्रम पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज पीठाधीश्वर आश्रम बरहज, हिंदू हित चिंतक प्रमोद कुमार मिश्रा, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, रामू ,मुकेश कुमार, हरिशंकर ,सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य गौ रक्षक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh