गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत बजरंग दल के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
घोसी। मऊ। गो सम्मान आवाह्न अभियान के तहत गौ माता प्रेमियों ने बजरंग दल के तत्वाधान में पैदल मार्च कर घोसी तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री आदि को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंप कर गौ माता को सम्मान, संरक्षण देने की मांग किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंपे ज्ञापन में गौ माता प्रेमियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल,मुख्यमंत्री आदि से अनुरोध किया कि गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस कार्यक्रम योजना बनाई जाए। एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाए। गौ माता सभी के लिए जीवनदायिनी है। इसका दूध रोगनाशक, पौष्टिक और बहुत ही लाभदायक होता है। इस लिए इनको स्वस्थ संरक्षण को लेकर सड़क पर, इधर उधर घूमने वाले लावारिस गोवंश के लिए ऐसी व्यस्था बने की ये किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचाने के साथ संरक्षित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ माता प्रेमियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे।























































Leave a comment