Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अनियंत्रित पिक अप बिजली का पोल तोड़ते हुए गड्ढे में पलटी, पति पत्नि घायल

 घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास –जीयनपुर मार्ग पर सोमवार तड़के लगभग चार बजे एक मैजिक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे को हल्की चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के रसड़ा मैजिक वाहन  चालक अपने परिवार के साथ अपने ससुराल जीयनपुर (आजमगढ़) जा रहा था। जब वह अमिला इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से जा टकराया और पोल तोड़ हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया । फलस्वरूप वाहन में सवार पति पत्नि घायल हो गए।
चालक को अचानक नींद आने के कारण घटना हुई।
हादसे के समय वाहन में चालक,चालक इमरान अली और उसकी पत्नी अनीसा तीस और छोटा बच्चा सवार थे। दुर्घटना में पत्नी को ज्यादा चोट आई, जबकि बच्चे को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद चालक ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चालक इमरान अली की पत्नी अनीसा तीस(वर्ष) ने बताया कि हम सभी ठीक हैं। एक पैर में चोट लगी है।शेष शरीर पर हल्की चोटें आई है।चार माह बेटी इस घटना में बाल- बाल बच गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh