कांग्रेसी नेताओं ने किया मोहन सिंह सेतु का अवलोकन
देवरिया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने आज अपने सहयोगियों के साथ मोहन सिंह सेतु का सरयू तट पर पहुंचकर अवलोकन किया साथ ही बगल में लगे हुए पीपे पूल को भी निकट से देखा और वर्तमान एसडीएम बरहज से टेलिफोनिक वार्ता करते हुए कहा कि पिछले वर्ष माह अक्टूबर 2025 में कांग्रेस जनों द्वारा मोहन सिंह सेट को लेकर आंदोलन किया गया था उसे समय के एसडीएम को 3 महीने का समय दिया गया था लेकिन आज भी मोहन सिंह सेतु की वही स्थिति है जिस पर तत्कालीन एसडीएम ने कहा कि मैं अभी जल्द ही आया हूं इस मामले की जानकारी करते हुए अवगत कराऊंगा जिस पर कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यदि इस पर कोई ठोस उत्तर नहीं मिलता है तो शीघ्र ही कांग्रेस जनों द्वारा एक व्यापक धरना प्रदर्शन आंदोलन मोहन सिंह सेतु पर किया जाएगा इस बार जब तक उचित परिणाम नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

























































Leave a comment