Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 117 मरीज लाभान्वित

देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नाव वहां पर एक अस्पताल द्वारा निःशुल्क कैंसर प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 117 मरीजों की जांच डॉ. नरेंद्र बिरबिया व सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने की। अधिकांश मरीज स्तन में गांठ, गर्भाशय समस्या, मुंह के छाले व पाचन विकार से पीड़ित मिले। सभी को परामर्श व निशुल्क दवाएं दी गईं।
डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने एएनएम, आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बताया कि भारत में स्तन व सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में पहले व दूसरे स्थान पर हैं। हर आठ मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत होती है। उन्होंने किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन व स्तन कैंसर की पहचान हेतु सेल्फ एग्जामिनेशन, क्लीनिकल जांच व मेमोग्राफी को जरूरी बताया।
शिविर प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि देर से विवाह, कम स्तनपान व जीवनशैली में बदलाव स्तन कैंसर के प्रमुख कारण हैं। जागरूकता की कमी से चौथी स्टेज में पता चलता है। असहजता होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मरीजों को कैंसर जागरूकता पत्रक भी बांटे गए।
शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन यादव, सत्यवती तिवारी, देवेन्द्र यादव, नारद मुनि, रामसूरत सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान रहा। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh