Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

देवरिया।बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 3  उजला मोहाव अकटहिया में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा रही कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा बुद्ध की चित्रपट पर माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ मुख्य अतिथि का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। 
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आधी आबादी नारियों का है नारियों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किया वह सराहनीय है आज बाबा साहब की देन है कि महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  नारी शक्ति वंदन अपने लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील बनाने के संतुलित बनाने के लिए हम महिलाओं को स्थान देने का बार-बार प्रयास किया गया मगर वहां सफल नहीं हुआ इसलिए आज हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि हम सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें16अप्रैल को संसद भवन में जब इस प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण चर्चा हो तो हम सब मुकर होकर बोले कि आज इस बिल की आवश्यकता है आज हम महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल योगदान दे सके इसलिए मैं चाहूंगी कि कुछ हमारे महापुरुषों का अधूरा जो कार्य कार्य रह गया था उसको अब हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं इसलिए मैं उन सभी महापुरुषों महानायकों को जिन्होंने महिला सम्मान के लिए समाज से लेकर संसद में आवाज उठाई। हमारे लिए कई लड़ाइयां लड़ी  हम महिलाओं की शिक्षा के लिए हम महिलाओं के सम्मान के लिए और सबसे महत्वपूर्ण  समानता के लिए 33% आरक्षण कीआवाज प्रधानमंत्री जी ने उठाया है। 
मुख्य अतिथि ने कहा कि 
हम सभी महिलाओं के प्रति बहुत अच्छे से विचार नगर पालिका अध्यक्ष  ने रखा सबके पीछे से उनके विचारों को सुना और बाबा साहब जी का जो विचार था कि हमारा कोई भी भाई कोई भी हमारी बहन या कोई भी हमारा समाज का व्यक्ति शिक्षा के बिना अधूरा ना रहे हमारा समाज शिक्षित हो मजबूत हो और आगे बढ़े और मुझे लगता है और समाज जागरूक हुआ है बाबा साहब ने जो संविधान बनाकर दिया  उनकी देन हैं कि आज हम सबके बीच में नहीं है लेकिन उनकी बनाई हुई जितने भी आर्टिकल है जितने भी संविधान है हम सब लोग फॉलो करते हैं और आगे बढ़ते हैं । कार्यक्रम को सभासद रतन सोनकर, शंभू दयाल भारती, सभासद दीपक कनौजिया ने संबोधित किया इस अवसर पर आकाश जायसवाल, आनंद विश्वकर्मा, नौशाद आलम, अवनीश राय, विश्वजीत यादव, गोविंद गुप्ता, अनमोल मिश्रा, रतन वर्मा, मजीद अहमद, पीयूष जायसवाल, संगीता देवी, संगीता जायसवाल, नीलू यादव ,आकांक्षा जायसवाल, रोहिणी जायसवाल ,वर्तिका सिंह, सीमा शाह, श्रेया मिश्रा, सुमन मद्धेशिया, अंजलि निषाद, राजेश जायसवाल, हृदयानंद भारती, घनश्याम जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। 
बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने लिए सभासद सहित अन्य लोगों ने मांग की जिसको नगर अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh