Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नशे में धुत दरोगा का हंगामा महिला से अभद्रता का आरोप विडियो वायरल एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर विवादों में है। जनपद के खालापार थाना क्षेत्र में तैनात एक उप निरीक्षक का नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दारोगा ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर जमकर उत्पात मचाया और एक महिला के साथ अभद्रता भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षक चौबे सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन आरोप है कि वह ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय कहीं और जाकर अत्यधिक शराब का सेवन कर बैठे। इसके बाद उन्होंने नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उप निरीक्षक चौबे सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं और विभाग की छवि पर भी असर पड़ा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh